Type Here to Get Search Results !

28 July 2024 Current Affairs Questions

28 जुलाई 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न (28 July 2024 Current Affairs Questions) :-

इस लेख में 28 जुलाई 2024 के करंट अफेयर्स से संबंधित कुल 10 प्रश्न व्याख्या सहित दिये गये हैं। जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। इस लेख को पढ़ने के बाद आप कोई सुझाव देना चाहते है या आपको लेख अच्छा लगा तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर हमें जरूर बतायें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ साझा जरूर करें।


प्रश्न 1. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है?

(अ) 26 जुलाई

(ब) 27 जुलाई

(स) 28 जुलाई

(द) 29 जुलाई

उत्तर- (स) 28 जुलाई

व्याख्या- प्रतिवर्ष 28 जुलाई के दिन विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक स्वस्थ पर्यावरण एक स्थित और उत्पादक समाज और भविष्य का एक आधार बने।

हमें अपनी प्राकृतिक संरचना की रक्षा, संरक्षण ओर स्थायी रूप से प्रबंधन करना चाहिए।

वर्तमान परिपेक्ष्य में कई प्रताजि के जीव जंतु एवं वनस्पति विलुप्त हो रहे हैं।


प्रश्न 2. हाल ही में कौन 2025 में पहले ओलंपिक ईस्पोर्ट्स खेलों की मेजबानी करेगा?

(अ) भारत

(ब) अज़रबेजान

(स) इंडोनेशिया

(द) सऊदी अरब

उत्तर- (द) सऊदी अरब

व्याख्या- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने घोषणा की कि सऊदी अरब में 2025 के पहले ओलंपिक ई-स्पोर्ट्स खेलों (Olympic Esports Games) के लिए सऊदी अरब की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ साझेदारी की गई है।

यह महत्वपूर्ण कदम अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा हाल ही में की गई घोषणा के बाद उठाया गया है जिसमें कहा गया है कि IOC कार्यकारी बोर्ड (EB) ने ओलंपिक ईस्पोर्ट्स खेलों (Olympic Esports Games) की स्थापना की है।

यह प्रस्ताव IOC सत्र में रखा जाएगा, जो वर्ष 2024 के पेरिस ओलंपिक खेलों की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जाएगा।

IOC Full Form = International Olympic Committee

IOC का पूरा नाम = अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति


प्रश्न 3. हाल ही में किसे अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा ओलंपिक ऑर्डर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

(अ) नीरज चोपड़ा

(ब) साइना नेहवाल

(स) पीआर श्रीजेश

(द) अभिनव बिंद्रा

उत्तर- (द) अभिनव बिंद्रा

व्याख्या- अभिनव बिंद्रा को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा ओलंपिक ऑर्डर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अभिनव बिंद्रा ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

अभिनव बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

अभिनव बिंद्रा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) एथलीट आयोग के सदस्य हैं।

अभिनव बिंद्रा ओलंपिक ऑर्डर पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय है।


प्रश्न 4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मजदूरों के लिए श्रमिक बसेरा योजना की शुरूआत की है?

(अ) गुजरात

(ब) उत्तर प्रदेश

(स) मध्य प्रदेश

(द) बिहार

उत्तर- (अ) गुजरात

व्याख्या- गुजरात राज्य सरकार ने श्रमिक बसेरा योजना 2024 की शुरुआत की है।


प्रश्न 5. हाल ही में किसने महिला पहलवानों के लिए 'रेसल फॉर ग्लोरी' (CSR) कार्यक्रम शुरुआत की है?

(अ) एचडीएफसी बैंक

(ब) इंडसइंड बैंक

(स) एक्सिस बैंक

(द) भारतीय रिजर्व बैंक

उत्तर- (ब) इंडसइंड बैंक

व्याख्या- इंडसइंड बैंक ने इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के लंबे समय से चल रहे सहयोग को जारी रखने के लिए CSR पहल रेसल फॉर ग्लोरी कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।

यह एक उच्च प्रदर्शन ओलंपिक प्रशिक्षण सुविधा है जिसका मुख्यालय विजयनगर (बेल्लारी) में है।

रेसल फॉर ग्लोरी कार्यक्रम का पहला भाग इंडसइंड फॉर स्पोर्ट्स के रूप में शुरू किया गया था जो कि एक गैर-बैंकिग गेम वर्टिकल है जिसकी शुरुआत 2016 में हुई थी।


प्रश्न 6. हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल ग्रह पर सल्फर मिलने की घोषणा की है?

(अ) इसरो (ISRO)

(ब) नासा (NASA)

(स) स्पेसएक्स (SpaceX)

(द) रोस्कोसमोस (Roscosmos)

उत्तर- (ब) नासा (NASA)

व्याख्या- हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर बड़ी खोज की है।

रोवर को लाल ग्रह पर पीले रंग के शुद्ध सल्फर के क्रिस्टल मिले हैं।

वैज्ञानिक इस खोज से आश्चर्य में है क्योंकि बिना पानी के इन क्रिस्टल का बनना बेहद मुश्किल है।

एक चट्टान के खुले हुए हिस्से के बीच में सल्फर के पीले क्रिस्टल पाए गए है।


प्रश्न 7. हाल ही में वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी के. वासुकी (K. Vasuki) को किस राज्य के बाहरी सहयोग (विदेशी सहयोग) से संबंधित मामलों के प्रभारी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?

(अ) राजस्थान

(ब) उत्तर प्रदेश

(स) कर्नाटक

(द) केरल

उत्तर- (द) केरल

व्याख्या- केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा एक आईएएस अधिकारी (IAS Officer) के. वासुकी (K. Vasuki) को 'विदेश सहयोग' से संबंधित मामलों के प्रभारी सचिव के रूप में नियुक्त करने को बीजेपी ने संविधान का घोर उल्लंघन बताया है।

केरल सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (IAS Officer) के. वासुकी (K. Vasuki) को विदेशी सहयोग से संबंधित मामलों के प्रभारी सचिव के रूप में नियुक्त किया है।


प्रश्न 8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक का शुभारंभ किया है?

(अ) उत्तर प्रदेश

(ब) उत्तराखंड

(स) बिहार

(द) झारखंड

उत्तर- (ब) उत्तराखंड

व्याख्या- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक (GEP Index) की शुरुआत की है।

सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक (GEP Index) का शुभारंभ करने वाला उत्तराखंड भारत का पहला राज्य बना गया है।

उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पादन सूचकांक का आंकलन चार मुख्य घटकों (जल, वायु, वन, मृदा) के आधार पर किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सकल पर्यावरण उत्पाद (GEP) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक प्रकोष्ठ बनाया जाएगा।

GEP Full Form = Gross Environmental Product

GEP का पूरा नाम = सकल पर्यावरण उत्पाद 


प्रश्न 9. हाल ही में किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के शोधकर्ताओं ने अफ्रीकी स्वाइन फीवर वायरस प्रोटीन की खोज की है?

(अ) IIT कानपुर

(ब) IIT मुम्बई

(स) IIT गुवाहाटी

(द) IIT दिल्ली

उत्तर- (स) IIT गुवाहाटी

व्याख्या- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने अफ्रीकी स्वाइन फीवर वायरस प्रोटीन की जैव रसायन विज्ञान की जांच की है। जिसमें प्रभावी नियंत्रण तैयार करने के लिए संक्रमण की जैव रासायनिक प्रक्रियाओं को समझने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

प्रो. सचिन कुमार और उनके शोध विद्वानों में श्री सत्येंद्रु नंदी, श्री निलावे रंजन बोरा तथा श्री शुभम गौरव शामिल है।

IIT Full Form = Indian Institute of Technology

IIT का पूरा नाम = भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान


प्रश्न 10. हाल ही में महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी है?

(अ) स्मृति मंधाना

(ब) हरमनप्रीत कौर

(स) मिताली राज

(द) शैफाली वर्मा

उत्तर- (ब) हरमनप्रीत कौर

व्याख्या- 21 जुलाई 2024 को दांबुला में यूएई के खिलाफ हुए महिला एशिया कप T-20 मैच में भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसके साथ ही हरमनप्रीत कौर भारत की ओर से महिला T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

इस मैच को शामिल करने के बाद हरमनप्रीत अब तक 171 T-20 मैचों में 3415 रन बना चुकी है।

इस मैच को शामिल करने के बाद स्मृति मंधाना अब तक T-20 मैचों में 3378 रन बना चुकी है।

वर्तमान में हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.